शिमला, 08 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर खोलते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) में बड़ी संख्या में फील्ड स्टाफ की भर्ती का ऐलान किया। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार एचपीएसईबीएल को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है, ताकि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कई अधिकारी वर्तमान में अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं और उन्हें 30 अप्रैल तक समायोजित किया जाएगा। इसके बाद जो रिक्त पद रहेंगे, उन्हें भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इसके अलावा, सीएम ने 100 मेगावाट क्षमता की उहल चरण-3 जल विद्युत परियोजना का शीघ्र लोकार्पण करने की घोषणा की, जो हर साल 392 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन करेगी। इससे राज्य को लगभग 200 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
