हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वरकर्ज यूनियन के कर्मचारियों द्वारा जलघर के दो कर्मचारियों की विदाई के अवसर पर तोशाम जलघर प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे विभाग के एसई सज्जन कुमार लोहान ने कर्मचारियों से जल बचाने के अपील की।
एसई सज्जन कुमार लोहान ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों का कर्तव्य बनता है, कि वे अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाते हुए जल बचाने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जहां पानी व्यर्थ बह रहा है उसे रोकना भी कर्मचारियों का प्रथम कार्य है इसके अलावा लोगों तक स्वच्छ पानी पहुंचाना भी उनका परम कर्तव्य है। लोहान ने कहा, कि सभी कर्मचारियों को सचेत रहते हुए सर्वप्रथम तो प्रत्येक घर के नल पर टूटी लगवानी चाहिए जिससे पानी व्यर्थ न बहे। उन्होंने कहा कि वे जलघरों का निरीक्षण करेंगे जो जलघर साफ-स्वच्छ व कार्य करने में बेहतर होगा उसके कर्मचारी को प्रशंसा-पत्र सहित सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए जलघर के कर्मचारी डब्ल्यूपीओ सुभाष व बेलदार कर्ण सिंह को बधाई देते हुए दोनों कर्मचारियों को अटैची भेंट की। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता युद्ध्बीर मलिक, उपमंडल अभियंता प्रवीण जांगडा, सर्वकर्मचारी संघ जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा, धर्मबीर पंघाल, बिजेंद्र सांगवान, राजबीर राठी, पुरुषोत्तम गौड, महाबीर शर्मा, जयबीर, अनूप आदि सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
