गुरु रविदास जी की 641 वीं जयंती के मौके अंबाला के सेक्टर 9 में श्री गुरु रविदास भवन वेलफेयर सोसाईटी द्वारा व गुरु रविदास बस्ती में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यतिथि के तौर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा का श्री गुरु रविदास भवन वेलफेयर सोसाईटी और गुरु रविदास बस्ती के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने गुरु रविदास की तस्वीर पर फूल चढ़ा उन्हें नमन किया। इसके बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने केक काट गुरु रविदास जी के जन्मदिन की सभी को बधाई भी दी।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने इस दौरान श्री गुरु रविदास भवन वेलफेयर सोसाईटी और गुरु रविदास बस्ती के लोगों की भी तारीफ की और सभी से आग्रह किया,कि गुरु रविदास जी के बताये मार्ग का सभी को अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर गुरु रविदास जी के बताये मार्ग पर चले तो जीवन में सुखमयी व शांतिमयी भावना आयेगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने गुरु रविदास जी को लेकर कहा, कि ऐसे जो गुरु और संत होते हैं वो इश्वर का रूप होते हैं। उनसे जो भी कामना की जाती हो वो पूर्ण हो जाती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
