1 अप्रैल 2025 से हरियाणा में सफर करना अब और महंगा हो गया है। आज से प्रदेश के 12 जिलों में स्थित 24 टोल प्लाजा पर नया टोल रेट लागू हो गया है, जिसके तहत टोल टैक्स में 5 से 25 रुपये तक की वृद्धि की गई है। यह बदलाव नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के तहत हर साल 1 अप्रैल से होता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नए रेट की जानकारी वाहन चालकों को असमंजस से बचाने के लिए टोल बूथों पर चस्पा कर दी गई है, ताकि लोग आसानी से नए रेट का पालन कर सकें।
कहां बढ़ा कितना रेट:
-
गदपुरी टोल प्लाजा (फरीदाबाद-पलवल के बीच): यहां टोल रेट में 5 से 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, साथ ही मंथली पास में 10 रुपये का इजाफा हुआ है।
-
नेशनल हाईवे 152D (नारनौल से अंबाला): इस हाईवे पर कार के लिए सिंगल साइड ₹375 और डबल साइड ₹560 हो गया है। मंथली पास की सुविधा नहीं है।
-
रोहतक (हुमायूंपुर और हसनगढ़): यहां सबसे सस्ता टोल है, जहां कार के लिए सिंगल साइड ₹30 और डबल साइड ₹45 देना होगा।
-
गुरुग्राम (खेड़की दौला टोल प्लाजा): इस प्लाजा पर एक तरफ का टोल ही देना होगा।
यह बदलाव हरियाणा के वाहन चालकों को आर्थिक रूप से प्रभावित करेगा, खासकर जिनका रोजाना हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना जरूरी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
