चंडीगढ़, 12 मार्च: हरियाणा में हुए शहरी निकाय चुनावों में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है, जिससे प्रदेश में “ट्रिपल इंजन सरकार” की स्थिति और मजबूत हो गई है। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने इस प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की दूरदर्शी नीतियों को दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगमों में मेयर पद पर कब्जा जमाया
निकाय चुनावों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता का भरोसा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर लगातार बढ़ रहा है। डॉ. शर्मा ने कहा, “लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद शहरी निकाय चुनावों में भी भाजपा को मिली भारी जीत दर्शाती है कि हरियाणा की जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर पूरी तरह विश्वास जता रही है।”
इस चुनाव में भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगमों में मेयर पद पर जीत दर्ज की, जबकि अधिकांश भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी भारी मतों से विजयी रहे। इसके विपरीत कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर रही, जिसे मंत्री ने दिल्ली की तरह “शून्य” पर सिमट जाने से तुलना की।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की भ्रष्टाचार और घोटालों से भरी नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को यह समझाने में सफलता पाई कि “ट्रिपल इंजन सरकार” से उनके इलाके को कैसे फायदा होगा। इस जागरूकता अभियान का असर साफ नजर आया और भाजपा ने राज्यभर में शानदार प्रदर्शन किया।
अब विकास की तिगुनी रफ्तार
डॉ. अरविंद शर्मा ने भरोसा दिलाया कि अब सभी नगर निगमों और पालिकाओं में विकास कार्यों की गति तीन गुना तेज कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता को बुनियादी सुविधाओं, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्या है ट्रिपल इंजन सरकार?
“ट्रिपल इंजन सरकार” का अर्थ केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में एक ही पार्टी (भाजपा) की सरकार होना है। इससे विकास योजनाओं को लागू करने में समन्वय बेहतर होता है और आम जनता को अधिक लाभ मिलता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
