भारत के सभी राज्यों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं इस मौके पर हरियाणा राज्य में भी 69 वें गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली। हरियाणा में कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस में प्रदेश के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने परेड की सलामी ली और सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इससे पहले अनिल विज ने लघु सचिवालय शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया।
वहीँ पंचकूला में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यकर्म का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयुक्त,अंबाला मंडल विवेक जोशी ने तिरंगा फहराकर और परेड में भाग ले रही 13 टुकड़ियों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इससे पूर्व उन्होंने सैक्टर-12 में बने शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रृद्वासुमन अर्पित किए।
हरियाणा के जींद में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय एकलव्य स्टेडियम मैदान में आयोजित कार्यक्रम में खाद्दय राज्य मंत्री कृणदेव कंबोज ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
