Tuesday , 3 November 2026
गृहमंत्री अमित शाह से मिले लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, कई अहम मामलों पर हुई चर्चा

दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार देगी विकास को नई दिशा – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़/बरवाला,08 फरवरी : हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विकास के विजन की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार विकास को नई दिशा देगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गंगवा शनिवार को बरवाला (हिसार) में आमजन की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ट्रांसपेरेंसी और बिना भेदभाव के किए गए विकास कार्यों का ही परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी को चुना है।

 

दिल्ली की जनता ने खुद दिया हरियाणा पर लगाए गए आरोपों का जवाब

गंगवा ने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी के पानी को लेकर हरियाणा पर लगाए गए आरोपों का जवाब खुद दिल्ली की जनता ने चुनाव परिणामों के जरिए दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने लगातार 10 वर्षों तक बिना किसी भेदभाव के विकास किया है, और अब दिल्ली में भी वही नीति अपनाई जाएगी।

 

बीजेपी सरकार बनने को बताया ऐतिहासिक

गंगवा ने दिल्ली में बीजेपी सरकार के गठन को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली के नेताओं की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने भरोसा जताया कि अब दिल्ली विकास की रफ्तार पकड़ेगी और जनता के विश्वास पर बीजेपी सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *