जींद( रोताश भोला) :भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जींद जिले में एक राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर पुष्प भेट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। वही इस दौरान काफी संख्यां में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्म का शुभारम्भ “वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।
वहीँ बैठक में मौजूद भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने तय किया हैं कि 2019 से पहले बड़ी मोटरसाइकिल रैली की जाए, जो संख्या के हिसाब से पहले न हुई हो। इसलिए 15 फरवरी को जींद में रैली रखी जा रही है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होगें। उन्होने यह जानकारी प्रदेश कार्य समिति की बैठक के पश्चात पत्रकारों से बातचित करते हुए दी। बैठक में मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह, राव इन्द्रजीत, व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला एंव राज्य सरकार के अनेक कैबिनेट व राज्य मंत्रीयों ने इस अहम बैठक में हिस्सा लिया। उन्होने बताया कि सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री, निगम बोर्ड के चेयरमैन बैठक में पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
