कुरुक्षेत्र(भारत साबरी ):झांसा की नाबालिक लड़की का रेप और हत्या के मामले में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर पीड़ित परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने गाँव झांसा पहुंचे और मृतिका के पिता से मिलकर उन्हें दिलासा दिया, कि इस दुःख की घडी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि सरकार महोत्सव मनाने में इतनी व्यस्त है की “लॉ एंड आर्डर” पर सरकार का कोई ध्यान नही है। प्रदेश में घटित रेप व् मर्डर कि बढती वारदातों को लेकर तंवर ने मुख्यमत्री को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के खुद के गाँव में हरियाणवी गायिका का शव मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को निशाना बनाया और बोले कि मुख्यमत्री के पास महोत्सव मनाने का समय है,लेकिन पीड़ित परिवार से मुलाकात का समय नही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
