Monday , 27 July 2026

Karnal : किसानों ने मनाया काला दिवस, फूंके पुतला,

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान करनाल के किसान संगठनों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। किसानों ने लघु सचिवालय व प्योंत टोल प्लाजा पर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान करनाल असंध स्टेट हाईवे समेत लघु सचिवालय पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने 26 फरवरी को किसानों के राष्ट्रीय राजमार्ग व राजमार्गों पर ट्रैक्टर परेड़ करने की बात कही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

करनाल से असंध रोड पर स्थित प्योंत टोल प्लाजा पर किसान सुबह 11 बजे ही किसान पहुंच गए थे। यहां किसानों ने शहीद किसान शुभकरण को श्रद्धाजलि दी तथा दो मिनट का मौन किया। सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए केंद्र व राज्य सरकार का पुतला तैयार किया और जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। वहीं भाकियू टिकैत समूह के किसान दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर लघु सचिवालय के सामने पहुंचे। यहां बैठकर उन्होंने 20 मिनट तक धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इसके बाद 12 बजकर 50 मिनट पर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *