जिला नगर योजनाकार करनाल की टीम ने शहरी क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाई। जिससे करीब 12 भवनों की डीपीसी व कई अन्य सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। जिला नगर योजनाकार की टीम की ओर से पिछले तीन दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिससे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने वाले और कॉलोनाइजरों में खलबली मची हुई है।
डीटीपी ओमप्रकाश की अगुवाई में टीम ने करनाल नगर क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। पहली अवैध कॉलोनी एक एकड़ में कैथल रोड पर गुरुद्वारा के पीछे पश्चिमी यमुनानगर हेड के पास विकसित की जा रही थी। टीम ने यहां जेसीबी के माध्यम से दो भवनों की डीपीसी व कच्ची पक्की सड़कों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम शिव कॉलोनी के निकट हकीकतनगर पहुंची। यहां साढ़े तीन एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। यहां जेसीबी ने 10 डीपीसी व सड़कों को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी ने अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट नहीं खरीदने की हिदायत दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
