Saturday , 12 September 2026

Haryana : विनोद पानू और कौशल चौधरी गैंग ने कराई थी मातूराम हलवाई के बाहर फायरिंग, 

गोहाना के प्रसिद्ध मातूराम हलवाई की दुकान पर 21 जनवरी को हुई फायरिंग में एसटीएफ सोनीपत व रोहतक की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आधी रात के बाद बरोणा मार्ग मार्ग पर मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को काबू किया है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद दो बदमाशों को गोली लगी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बदमाशों के पास से अवैध हथियार, 20 कारतूस व एक फर्जी नंबर लगी होंडा सिटी कार भी बरामद हुई है। दोनों घायल बदमाशों को पीजीआइ, रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि फायरिंग विनोद पानू व कौशल चौधरी गैंग ने कराई थी। इसकी साजिश भाऊ गैंग के सरगना हिमांशु भाऊ ने विदेश में बैठकर रची थी।

एसटीएफ सोनीपत और रोहतक की एक टीम एसआइ रामनिवास की अगुवाई में गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि खरखौदा के बरोणा मार्ग पर बदमाश अपनी कार में बैठे हुए हैं, जोकि गोहाना के मातूराम हलवाई की दुकान पर गोलियां चलाने में शामिल थे। जब टीम मौके पर पहुंची तो कार सवार बदमाशों ने उतरकर पैदल भागना शुरू कर दिया और पुलिस पर गाेलियां चलानी शुरू कर दी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *