Saturday , 25 July 2026

Yamunanagar: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती के शव, जगराम प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे दोनों,

यमुनानगर में पांसरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक युवती के शव मिले हैं। युवक की पहचान यूपी में जिला सहारनपुर के देवबंद के लोकादडी गांव निवासी 22 वर्षीय कन्हैया कुमार और युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के गंगोह के गांव मुबारकपुर निवासी 19 वर्षीय आरती के तौर पर हुई। दोनों यमुनानगर के ताजकपुर में जगराम प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे।कन्हैया हमीदा में अपनी बुआ के पास करीब 5 साल से रह रहा था। आरती अपने पिता कृष्णा सिंह के साथ रूपनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। कन्हैया की ड्यूटी फैक्ट्री में रात के समय थी, जबकि आरती आज सुबह घर से काम के लिए निकली थी। सुबह फैक्ट्री से काम खत्म करने के बाद कन्हैया घर पर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। थोड़ी देर बाद ही उन्हें पांसरा में रेलवे लाइन पर उनके शव मिलने की सूचना मिली। उसके पास ही आरती का शव भी पड़ा हुआ था। थाना जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *