कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर नेशनल हाईवे स्थित पिपली पैराकीट पहुंचे जहाँ भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने कहा कि 15 जनवरी से कांग्रेस का मंथन शिविर शुरू हो रहा है, जो गुडगांव से शुरू होगा। जिसमें भाजपा सरकार की नाकामी के बारे में जोर-शोर से चर्चा होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के बारे में कहा कि गीता के नाम पर पैसे की बर्बादी की गई है। तंवर ने कहा कि ये तो वो कहावत यहाँ सिद्ध होती है कि अंन्धा बांटे रेवड़ी अपने अपने को दे, जिस प्रकार से उनकी पार्टी के सांसद पर लाखों रुपए पानी की तरह बहाए गए, इसकी जांच होनी चाहिए और पिहोवा में होने वाली सरस्वती महोत्सव के बारे में उनका कहना था, कि इसमें भी प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए फूक रही है।
इस दौरान अशोक तंवर ने मीडिया से बातचीत करते हुए इनेलो पार्टी को भी भाजपा की टीम बताया और कहा दोनों एक साथ मिले हुए हैं।
वहीँ इस मौके पर अशोक तंवर तीन तलाक के मुद्दे और महंगाई को लेकर भी प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
