अयोध्या में सोमवार को हो रहे श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गुरुग्राम में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खासकर मंदिर और मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। अगस्त 2023 में नूंह में हिंसा के बाद गुरुग्राम में जहां कहीं भी उपद्रव हुआ था, उन सभी जगहों पर भी निगरानी रखी जा रही है।खासकर मंदिर और मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। अगस्त 2023 में नूंह में हिंसा के बाद गुरुग्राम में जहां कहीं भी उपद्रव हुआ था, उन सभी जगहों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात
पुलिस सोशल मीडिया भी लगातार नजर रख रही है। लोगों से अपील है कि वे किसी भी भड़काने वाले संदेश को प्रसारित करने से बचें। डीसीपी सिद्धांत जैन ने बताया सभी से सौहार्द्रपूर्वक और भाईचारे के साथ रहने की अपील की गई।
खाद्य सामग्री से भरा ट्रक अयोध्या रवाना
अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद चलने वाले भंडारे के लिए एसबीएल फाउंडेशन ने बड़ी मात्रा में राशन और खाद्य सामग्री भिजवाई है। शुक्रवार को राशन और खाद्य सामग्री से भरे ट्रक को उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने अपने कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया।
अयोध्या में यह सामग्री विश्व हिंदू परिषद् के प्रतिनिधि प्राप्त करेंगे। ट्रक को झंडी दिखाने के मौके पर उपायुक्त ने इसे सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि विभिन्न संस्थाएं अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए आगे आ रही हैं।
एसबीएल फाउंडेशन के संस्थापक सिद्धार्थ चौहान ने कहा कि हर हिंदू और सनातनी का सपना था कि अयोध्या धाम में जिस जगह पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो। दशकों पुराना वह सपना अब 22 जनवरी को साकार होने जा रहा है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
