डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अवसर पर टैलेंट ग्रो ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक संजय अग्रवाल और दिशा फॉर सक्सेस की संस्थापक इंदु अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कॉलेज ने पहले ही कॉलेज के छात्रों के लिए इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के लिए टैलेंट ग्रो ग्लोबल और दिशा फॉर सक्सेस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया हुआ हैं। सात छात्रों के पहले बैच ने पहले ही प्रशिक्षण पूरा कर लिया था और इंटर्नशिप प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके है।
दिशा फॉर सक्सेस की संस्थापक इंदु अग्रवाल ने अपने अगले इंटर्नशिप बैच की बारे में बताया, कैसे वो ये इंटर्नशिप अटेंड करके अपनी स्किल को सुधार सकते है। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. कृतिका ने किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जिन्होंने पहले वाले बैच में अपनी इंटर्नशिप पूरी की। इस अवसर पर प्रो. जसपाल मलिक, राम गोपाल, अनु गर्ग, अनुराधा, मीना, सरिता, डॉ. सुशील व डॉ. विकास मौजूद रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
