Saturday , 31 October 2026

Rohtak: खाने में दवा मिलाने का शक;  तेजधार हथियार से गर्दन पर किए कई वार

रोहतक के लाढा़ेत रोड पर एक युवक ने अपनी ताई पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने ताऊ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसकी ताई उसके खाने में ऐसी दवा मिलाती है, जिससे उसे नींद नहीं आती। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लाढोत रोड स्थित सूर्या नगर निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि वे छह भाई थे, जिसमें चार भाईयों की मौत हो चुकी है। सबसे छोटे भाई सतबीर व उसकी पत्नी का भी देहांत हो गया था। सतबीर का बेटा मंजीत नशा करने का आदी है। उसकी पत्नी खुशबु का 13 दिसंबर को बीमारी के चलते देहांत हो गया था।

उसके दोनों बच्चे अपनी बुआ के पास रहते हैं। जबकि मंजीत घर पर अकेला रहता है। उसे भाई युद्धवीर की पत्नी शीला देवी खाना देती है। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह घर के आगे से जा रहा था। तभी शीला की चीखने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा तो आरोपी मंजीत के मकान का गेट अन्दर से बंद था। वह छत पर अपनी ताई शीला पर तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर रहा था। वह पहुंचा तो आरोपी गेट खोलकर फरार हो गया।

USA, New York State, New York City, Crime scene barrier tape

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *