चरखी दादरी में रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग के समीप एक तेज रफ्तार ट्राला ने स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार जिले के गांव बधवाना निवासी एयरफोर्स जवान की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने वीरवार को मृतक जवान का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बधवाना निवासी नितिन (23) एयरफोर्स में एलडीसी क्लर्क लगा हुआ था। वो चार साल पहले ही एयरफोर्स में भर्ती हुआ था। फिलहाल नितिन की तैनाती जोधपुर थी और वो गत 30 दिसंबर को 10 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। 9 जनवरी को वो उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था। बुधवार रात वो अपनी डिजायर में सवार होकर भिवानी के नवां राजगढ़ में अपने मामा के पास जा रहा था। जब वो नारनौल-हिसार मुख्यमार्ग पर दादरी के रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग के समीप पहुंचा तो एक ट्राला ने उसकी डिजायर को टक्कर मार दी।वीरवार सुबह पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस नेमृतक के चाचा नरेश के बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
