सोनीपत के गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी में दो युवकों ने गाय के गले में बांधकर उसे बोलेरो से खींचा तो गाय की मौत हो गई। गोसेवक की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड आनंद ने कॉल कर सूचना दी कि अंतरराष्ट्रीय सब्जी मंडी में अमित व अरूण क्रूरता के साथ एक गाय के गले में रस्सी बांधकर ले जा रहे थे। जब गाय नहीं चली नहीं तो उन्होंने गाय के गले में बंधी रस्सी को पिकअप बोलेरो से बांध दिया।
इससे गाय के गले में बंधी रस्सी से गाय के गले में फंदा लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 13 (2) गोवंश एवं संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
