Sunday , 13 September 2026

राजनीति में राहुल गांधी का करियर चौपट हो गया है- गृह मंत्री अनिल विज

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश के विभिन्न हिस्से में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुश्ती संघ विवाद के बीच बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहलवानों से मिलने हरियाणा पहुंचे थे। इसके अलावा आज ही ऐलान हुआ है कि राहुल एक बार फिर देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा पर निकलने वाले हैं। इन सब मुद्दों के बीच अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है और उनके राजनीतिक करियर पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी का करियर चौपट- अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री और भाजपा नेता अनिल कुमार विज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि न तो राहुल गांधी की पहली यात्रा करने से कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलेगा। हां, मनोरंजन के लिए ठीक है, वे काफी कुछ करते रहते हैं, वे कभी सब्जी बोने लगते हैं, कभी पहलवानों के साथ कुश्ती करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वैकल्पिक काम ढूंढ रहे हैं क्योंकि राजनीति में उनका करियर चौपट हो गया है।


कुश्ती संघ विवाद और पहलवानों द्वारा मेडल वापस किए जाने पर भी गृह मंत्री अनिल विज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार लौटाने की ये रणनीति बंद होनी चाहिए। खिलाड़ियों ने ये पुरस्कार अर्जित किए हैं। उनके पुरस्कार चाहे किसी भी संगठन द्वारा जारी किए गए हों, उन्हें वापस नहीं लिया जा सकता। पुरस्कार हमारे राष्ट्र का सम्मान करते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *