Saturday , 12 September 2026

संसद की सुरक्षा में चूक मामला: गुरुग्राम में विक्की उर्फ जंगली के घर रुके थे आरोपी, पुलिस ने पति-पत्नी को लिया हिरासत में

दिल्ली पुलिस के मुताबिक संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी गुरुग्राम में विक्की शर्मा नाम के शख्स के मकान में रुके थे। आरोपियों ने यहीं वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को पनाह देने वाले विक्की शर्मा उर्फ जंगली और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। गुरुग्राम में विक्की उर्फ जंगली के घर रुके थे आरोपी, पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक 6 आरोपी गुरुग्राम में विक्की शर्मा नाम के शख्स के मकान में रुके थे। विक्की ने सभी आरोपियों की रुकने की व्यवस्था की थी। माना जा रहा है कि यहीं से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। अभी तक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.,जबकि दो की गिरफ्तारी होना बाकी है।

बुधवार की शाम दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम सेक्टर 7 एक्सटेंशन हाउसिंग बोर्ड के मकान नंबर 67 पर रेड कर आरोपियों को शरण देने वाले विक्की शर्मा और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने विक्की शर्मा उर्फ विक्की जंगली घर में मौजूद बच्ची से पूछताछ की। पूछताछ में विक्की शर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि 80 और 90 के दशक में विक्की फौजी गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है।

पांच लोग विक्की के घर में रुके थे. इस बात की जानकारी कॉलोनी में किसी को नहीं है. इनके पड़ोसी को भी नहीं पता कि कोई यहां रुका हुआ था। क्योंकि इससे कोई यहां पर मतलब नहीं रखता, क्योंकि दिन रात ये शराब पीता है। पत्नी को पीटता है. पड़ोसियों से गाली-गलौज करता है। हम खुद ही इससे परेशान हैं। कई बार इसकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन इसे कोई फर्क नहीं पड़ा. ना हमें यहां किसी के आने की सूचना मिली ना ही कोई संदिग्ध गतिविधी देखने को मिली।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *