Wednesday , 9 September 2026

इस तारीख से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र

हरियाणा विधानसभा के 15 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को सुरक्षा संबंधी बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए हरियाणा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के शीर्ष अधिकारियों से ब्योरा मांगा। गुप्ता ने इन अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए. बैठक में तय हुआ कि विधायकों के साथ उनका सहायक स्टाफ विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों और पत्रकारों के दल के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर पुख्ता प्रबंध करने की जरूरत है. दर्शकों के लिए हारट्रोन द्वारा कम्प्युटराइज फोटो वाले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। इसके लिए हारट्रोन को समुचित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

बैठक में गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों को इन सबके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए. बैठक में तय हुआ कि दर्शक दीर्घा का समुचित प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सत्र दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए एक घंटे भर की अवधि के लिए पास जारी किए जाएंगे। विधान भवन के बाहर पार्किंग की समुचित व्यवस्था व वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के जलपान के लिए अस्थायी कैंटीन बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *