हरियाणा के कई जिलों में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। कैथल में गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। जिसके बाद ठंड ने दस्तक दी है। कुरुक्षेत्र के कईं क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। आसमान में बादल इस तरह गहराए रहे कि दोपहर के समय अंधेरा छा गया और रात जैसा नजारा दिखाई देने लगा। बदले मौसम के बीच ठंडी और तेज हवाएं चलने से एकाएक ठंड बढ़ गई। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चलते रहे। हरियाणा के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अंबाला और पंचकूला में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ में भी गुरुवार को भारी बारिश हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से रबी की फसलों को फायदा हुआ है। गेहूं की फसल का अच्छा उत्पादन होगा। बारिश के बाद एक्यूआई का स्तर भी काफी कम हुआ है। बारिश से पहले एक्यूआई 280 था, जो बारिश के बाद 190 दर्ज किया गया है। वहीं, बारिश के बाद अनाज मंडी में भी धान को तिरपाल ढका गया। बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। बारिश के बाद दोपहिया वाहनों पर चलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखाए दिए। वहीं, बारिश के चलते सुबह कामकाज पर जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि उपनिदेशक डॉक्टर महावीर सिंह ने बताया कि बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा। गेहूं की फसल में फुटाव होगा और अच्छी ग्रोथ होगी। अब तक हुई बारिश से कोई नुकसान नहीं है। यहालांकि तेज बारिश और जलजमाव से गेहूं की फसल भी खराब हो सकती है।
करनाल और पानीपत में भी तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि पहले दिन सोमवार को जिला में कई जगह हल्की बूदांबादी हुई थी, जिसके साथ ही ठंड बढ़ गई थी। अगले दिन भी आसमान में बादल छाए रहे थे और दिन भर सूर्य देव नहीं निकले, जिसके बाद बुधवार को धूप निकलने से कुछ राहत मिली थी। वहीं, गुरुवार की सुबह फिर से मौसम बदल गया। दोपहर तक कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। अंबाला व यमुनानगर जिलों में मौसम ने बुधवार की रात करवट बदली। गुरुवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। दोपहर को झमाझम बारिश शुरू हुई। तापमान में भी 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी अंबाला और पंचकूला के अलावा यमुनानगर, करनाल, में भी यलो अलर्ट जारी किया है। अंबाला में सुबह 8 बजे तक 11 MM बारिश दर्ज की गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
