Saturday , 12 September 2026

हरियाणा में कल से शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा, भाजपा – जजपा मंत्री भी होंगे शामिल

हरियाणा में कल से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई थी। अब ये विकसित यात्रा 30 नवंबर से हरियाणा में शुरू होने जा रही है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है। सरकार इस यात्रा को उत्सव की तरह आयोजित करने वाली है, जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके साथ जोड़ा जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा की खास बात यह है कि इसके लिए जिला स्तर पर मंत्रियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन में संभावित बिखराव की खबरों के कारण कयास लगाए जा रहे थे की यात्रा में दोनों साथ सम्मिलित नहीं होंगे लेकिन अब ये साफ़ हो गया है की इस संकल्प यात्रा में भाजपा -जजपा और निर्दलीय के मंत्री मुख्य तौर पर सम्मलित होंगे। नई बात यह होगी कि इस यात्रा में न केवल मुख्यमंत्री और भाजपा के मंत्री दिखाई देंगे, बल्कि सहयोगी पार्टी जजपा तथा निर्दलीय कोटे के मंत्री भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि राजस्थान में विधानसभा चुनाव भाजपा व जजपा ने एक दूसरे के विरुद्ध लड़ा है, जबकि हरियाणा में भाजपा के साथ जजपा व निर्दलीय सरकार में साझीदार हैं।

यात्रा में शामिल होंगे ये मंत्री
इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार आगामी चुनावों का संदेश जनता और विरोधी राजनीतिक दलों का देने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम में इस यात्रा में शामिल होंगे। कृषि मंत्री जेपी दलाल भिवानी में यात्रा की अगुवाई करेंगे। निर्दलीय कोटे से मंत्री बने रणजीत सिंह चौटाला सिरसा जिले में यात्रा के साथ रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भले ही हरियाणा सरकार की बैठकों से दूरी बनाकर रखते हों लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस यात्रा में वह भी सरकार के साथ दिखाई देंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहकारिता मंत्री बनवारी लाल रेवाड़ी तथा जजपा कोटे से मनोहर सरकार में मंत्री देवेंद्र बबली फतेहाबाद जिले में यात्रा का स्वागत करेंगे। भाजपा के निवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी पानीपत में यात्रा का स्वागत करेंगे।

एनसीआर से मोदी सरकार में राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर पलवल जिले में तथा गृहमंत्री अनिल विज अम्बाला जिले में इस यात्रा के साथ होंगे। राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को कैथल तथा राज्य मंत्री संदीप सिंह को कुरुक्षेत्र जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *