Tuesday , 3 November 2026

रेलवे सुरक्षा कमिश्नर ने किया नरवाना रेलवे जक्शन का दौरा

नरवाना, रेलवे ने नरवाना से कटारसिंहवाला रेलवे स्टेशन तक रेल मार्ग के विधुतिकरण का कार्य पूरा कर लिया है। दिल्ली से भठिंड़ा तक 250 कि.मी. लंबे  रेलमार्ग के विधुतिकरण पर 300 करोड़ रुपए खर्च आया हैं। जिसका निरिक्षण करने रेलवे सुरक्षा कमीशनर शैलेश कुमार पाठक नरवाना पहुंचे उनके साथ रेलवे के डी.आर.एम. आर.एन. सिंह सहित अन्य रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहे। जल्द ही नरवाना से पंजाब की तरफ इलैक्ट्रिक गाड़िया दौड़ेगी।  जिससे समय की बचत होगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान रेलवे सुरक्षा कमीशनर  ने नरवाना रेलवे जक्शन का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दवा किया की अगले 5 सालों में पूरे देश में 30 हजार कि.मी. रेलवे लाइन के विधुतिकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और पुरे देश  की  रेलवे लाइन इलेक्ट्रिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण ट्रेनें ज्यादा लेट न हो इसके लिए सिग्नल सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए रेलवे यूरोप की एक तकनीक पर कार्य कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *