Tuesday , 28 July 2026

रेप का दोषी राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो मंजूर

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रामरहीम को 21 दिन की फरलो मिल गई है। मंगलवार सुबह वह यूपी के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में जा सकता है। फरलो की सूचना मिलते ही पुलिस ने जेल परिसर के आसपास सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार देर रात या बुधवार सुबह आधिकारिक तौर पर मुख्यालय से जेल प्रशासन के पास पत्र आ सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। तीन दिन पहले रामरहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। सोमवार शाम को जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो जेल परिसर के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई।


शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आउटर हिसार बाईपास, रुपया चौक से लेकर आईएमएमए तक छानबीन की। खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि रामरहीम मंगलवार सुबह बरनावा आश्रम जा सकता है। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी छोड़कर आएगी।


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह 12वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसे आठवीं बार पैरोल मिली है। जेल में उसको कैदी नंबर 8647 नंबर दिया गया है। अब तक रामरहीम की ज्यादातर पैरोल यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में कटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *