हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि पुलिस जहरीली शराब के सेवन के संदिग्ध मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गृहमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि इस मामले में हर सुराग पर कार्रवाई की जा रही है और अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा में जहरीली शराब के सेवन के बाद संदिग्ध जहर के कारण कम से कम 20 लोगों की जान चली गई है। इनमें यमुनानगर में 18 और अंबाला में दो लोगों की मौत हुई है।
विज ने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘शराब मामले में अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’पुलिस ने पहले कहा था कि इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो अंबाला जिले से हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शराब की खरीद का स्रोत जाने बिना उसका सेवन न करें।
जहरीली शराब के सेवन से अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, वे यमुनानगर के मंडेबरी, पंजेटो का माजरा और सारन गांव समेत कई गांवों से हैं। विपक्षी दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने इस मुद्दे पर मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह पिछली घटनाओं से सबक सीखने में विफल रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
