Saturday , 31 October 2026

भारत की दक्षिण अफ़्रीका पर धमाकेदार जीत, 243 रन से जीत दर्ज

भारत ने दक्षिण अफ़्रीका पर बड़ी जीत हासिल की हैपहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए और फिर दक्षिण अफ़्रीका को 27.1 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट कर दिया। कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले गए मैच में भारत ने 243 रन से जीत दर्ज की। ये वर्ल्ड कप में भारत की लगातार आठवीं जीत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को तेज़ शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने 4.3 ओवर में ही भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। वर्ल्ड कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम का जोश बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में फैन्स पहुंचे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *