केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा राज्य इकाई में फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नायब सिंह सैनी को नियुक्त किया है। नियुक्त के बाद नायब सैनी शनिवार 28 अक्टूबर को सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान सीएम खट्टर ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने शनिवार को सीएम खट्टर से उनके चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर भेंट की। इस दौरान सीएम खट्टर ने नायब सैनी को नवीन दायित्व हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और सशक्त होगी तथा उनका राजनैतिक अनुभव, संगठन एवं सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार व जन कल्याण में अहम भूमिका निभाएगा।
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा राज्य इकाई में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया है और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नायब सिंह सैनी को नियुक्त किया है। कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी की नियुक्ति ऐसे समय की गई है। जब देश के पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं।
वहीं साल 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे देखते इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। अचानक से बीजेपी द्वारा ओपी धनखड़ को हटाकर नायब सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
