Sunday , 1 November 2026

दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा जहरीली, हरियाणा में पराली जलाने से हवा खराब हो रही

दिवाली से पहले देश में हवा जहरीली होने लगी। सर्दी से पहले ही पर्यावरण धुंधला हो गया है। राजधानी दिल्ली हो या हरियाणा, एयर क्वालिटी इंडेक्स उम्मीद से ज्यादा मापा गया है। SAFAR की ओर से राजधानी दिल्ली में एक्यूआई 302 दर्ज किया गया है। इसका मतलब दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। खराब श्रेणी में आ रहे हरियाणा में 196 का एयर क्वालिटी इंडेक्स रिकॉर्ड किया गया है जिसका सबसे बड़ा कारण पराली जलाना ही बताया जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को रोकने के लिए GRAP अभियान के तहत नियम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कोयला और लकड़ी के चूल्हों को बैन कर दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएनजी और इलेक्ट्रिक बस सेवा बढ़ाई जाएगी। मुंबई की हवा मॉर्डरेट कैटेगरी में आ रही है, लेकिन यहां की गुणवत्ता पुराने आंकड़ों की तुलना में गिरी है। इसके चलते बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने निर्माण कार्य बंद कर दिए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *