हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओ. पी. सिंह, आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन व शशांक कुमार सावन एवं कुमारी निकिता खट्टर आईपीएस पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट रोहतक एक जागरूक सूचना जो हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर प्राप्त हुई थी कि जयदीप फार्मा देवडु रोड सोनीपत है।
जो नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है इस सूचना के आधार त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रोहतक की टीम डीसीओ संदीप हुड्डा सोनीपत के नेतृत्व में उपरोक्त मेडिकल स्टोर पर पहुंची और डीसीओ श्री संदीप हुड्डा ने दवाइयां की जांच की।
जो कुछ संदिग्ध दवाइयां वहां पर मिली उसे डीसीओ ने संदिग्ध दवाइयों के संबंध में अपनी रिपोर्ट तैयार की तथा मौके पर ही दुकान को सील किया गया। वह उपरोक्त लाइसेंस को भी रद्द करने के बारे में आगामी कार्रवाई नियमानुसार की गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
