मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों के परिणामस्वरूप हरियाणा विकास पथ पर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। आए दिन नई-नई कंपनियां प्रदेश में निवेश कर रही हैं जिनमें हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2014 से अब तक उद्योगों में 12 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया हुए हैं। 16 लाख 85 हजार लोगों को पीएमएमवाई के तहत लाभ मिला है। सक्षम युवा योजना के जरिए 1 लाख 71 हजार, सक्षम सारथी योजना के तहत 78 हजार और रोजगार मेलों के जरिए 27 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है।
इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार ने हरियाणा के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण भी दिया है। वर्ष 2014 के बाद से कुल 33 लाख से अधिक युवा या तो निजी क्षेत्र में रोजगार में लगे हैं या फिर उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार का रास्ता अपनाया है।
हरियाणा सरकार के इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि प्रदेश में बेरोजगारी दर अब घटकर 6.5 प्रतिशत तक हो गई है। सांखिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अप्रैल से जून 2023 के मध्य के आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
