जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया। जवाबी कार्रवाई में दो पुलिस जवान भी घायल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह के मुताबिक, इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद चस्साना के तुली इलाके में गली सोहाब में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सेना सहित सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। इतने में आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी मारा गया है। आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा बल बचे हुए आतंकियों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
रियासी जिला जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में स्थित है। यह अपने हिंदू तीर्थ स्थलों जैसे वैष्णो देवी, शिव खोरी, बाबा धनसर और सियाद बाबा झरने के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला एक बड़े लिथियम भंडार का भी घर है, जिसे दुनिया में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला माना जाता है। हाल के महीनों में इस क्षेत्र में ऐसी मुठभेड़ों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
