Monday , 2 November 2026

कालका: ज्वेलरी की दुकान में ज्वेलर की आंखों में स्प्रे डालकर लूट की कोशिश का मामला आया सामने

पंचकूला के कालका विधानसभा में एक ज्वेलरी की दुकान में ज्वेलर की आंखों में स्प्रे डालकर लूट की कोशिश का मामला सामने आया। वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेलवे रोड पर एक सुनार की दुकान पर चोरी करने के इरादे से आए युवक को दुकानदार ने लोगो की सहायता से दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी देते हुए ज्वेलर निखिल ने बताया कि उनकी रेलवे रोड पर एनबी ज्वैलर्स के नाम से सुनार की दुकान है।

उन्होने बताया कि एक युवक उनकी दुकान पर शाम के समय आया ओर सोने की चैन दिखाने के लिए कहने लगा। जिसके बाद वह उसे सोने की चैन दिखाने लग गए। उक्त युवक कुछ देर दुकान पर रखी अलग-अलग डिजाइनो की चैन देखता रहा। फिर बिना खरीददारी करके चला गया।

थोड़ी देर बाद वह फिर उनकी दुकान में आया और जो चैन पहले दिखाई गई थी उन्हें दोबारा दिखाने को कहने लगा। जब निखिल चैन दिखा रहा था तभी इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए युवक ने अपने बैग में से एक स्प्ने निकाला ओर उनकी आंखो पर मारने लगा। वहीं निख्रिल ने तत्परता दिखाते हुए उक्त युवक को पकड़ लिया।

वहीं आनन-फानन में आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए। मामले की सुचना पुलिस काे दी गई।जिसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्थानीय दुकानदारो ने बताया कि इससे पहले उक्त युवक रेलवे रोड पर स्थित सुनार की कुछ अन्य दुकानो पर भी गया था। कालका पुलिस जांच अधिकारी नीरज ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है जांच जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *