Tuesday , 15 September 2026
Exam with school student having a educational test, thinking hard, writing answer in classroom for university education admission and world literacy day concept

नई पहल: इस राज्य के स्कूलों में होगी चंद्रयान अभियान की पढ़ाई, 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के सिलेबस में होगा शामिल

उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा संचालित चन्द्रयान अभियानों को शामिल किया जायेगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। चयनित एलटी शिक्षकों को आगामी 06 सितम्बर को नियुक्ति पत्र सौंपकर प्रथम तैनाती दी जायेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार को विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की बैठक ली, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्री डॉ रावत ने एक जारी बयान में बताया कि चन्द्रयान-3 अभियान की सफलता ने देश एवं दुनिया में भारतीय मेधा का परचम लहराया है। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा संचालित चन्द्रयान अभियानों को शामिल किया जायेगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को विज्ञान वर्ग के अंतर्गत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लिये चरणवद्ध पाठ्यक्रम तैयार करने को कहा गया है।

मंत्री ने कहा कि आगामी 05 सितम्बर को सभी राजकीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस को धूमधाम से मनाया जायेगा। इसी के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा हाल ही में चयनित एलटी शिक्षकों को आगामी 06 सितम्बर को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। जिसकी तैयारी के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *