Monday , 27 July 2026

Weather Update: हरियाणा में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज, यहां देखें

हरियाणा में बीते कई दिनों से मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, आगामी दिनों में भी बारिश ( No Possibility of Rain) के कोई आसार नहीं है, हालांकि मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक और नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान पर आ पहुंचा है। इससे उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम प्रभावित हो सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पंजाब में बारिश का अनुमान जताया गया है, हालांकि हरियाणा में इसका बहुत अधिक प्रभाव नजर नहीं आएगा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं, सोमवार को राज्य में गुरुग्राम समेत जगह बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। राज्य में सर्वाधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान झज्जर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान मेवात के मंडकोला का रहा।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, 2 सितंबर तक प्रदेश में मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 29, 30, 31 अगस्त और 1, 2 सितंबर को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *