पंचकूला में डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने धारा 144 लागू की। आशा वर्करों द्वारा धरना प्रदर्शन करने और विधानसभा घेराव का कूच करने पर रोक लगी ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!काबिलेजिक्र है कि आज आशा वर्करों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर हरियाणा विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है।
जिसके मद्देनजर पंचकूला पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह ने पंचकूला में धारा 144 लागू की है। इसके तहत 5 या 5 से अधिक लोगों एकत्रित होने पर और हथियार लेकर चलने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भर से आशा वर्कर आज पंचकूला पहुंचेंगी। पिछले 20 दिनों से आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर जिला स्तर पर हड़ताल कर रही हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
