Saturday , 12 September 2026

Himachal में लैंडस्लाइड ने बरपाया कहर, चपेट में फिर आए 4-5 मकान, कइयों के दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच राजधानी शिमला से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। शिमला के कृष्ण नगर इलाके में भूस्खलन की चपेट में 4-5 मकान आ गए। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
राहत और बचाव अभियान जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें, यह स्थान कार्ट रोड पर पुराने बस स्टैंड और नीचे शिमला बाईपास के बीच स्थित है। बताया जा रहा है कि, लगातार हो रही भारी बारिश के बाद पेड़ गिरने से स्लॉटर हाउस और अन्य इमारतें उसकी चपेट में आ गई। इसके बाद देखते ही देखते इमारत धराशाई हो गई. लैंडस्लाइड का वीडियो इतना भयावह है कि उसे देखकर आपको डर लग सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, ‘भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद कुछ घर ढह गए हैं। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। एम्बुलेंस, NDRF, SDRF, राज्य और जिला पुलिस मौके पर है. राहत और बचाव अभियान जारी है।

बता दें, शिमला में बीते 2-3 दिनों में बारिश, लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान भी जारी किया है.VIDEO देखकर दहल जाएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *