Sunday , 26 July 2026

बारिश से हिमाचल के हाल बेहाल, मंडी-मनाली NH बंद, HRTC बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कई जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। मंडी मनाली नेशनल हाईवे 6 मील तथा 9 मील के पास मलबा पत्थर तथा चट्टानें गिरने के कारण बंद है। 6 मील में देर शाम ऑल्टो कार पर पत्थर गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत हुई है व परिवार के अन्य लोग गंभीर घायल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि मंडी जिले में भारी बारिश के कारण शाम से ही सड़कें बंद होने के खबरें आ रहीं हैं। नेशनल हाईवे रात से ही बंद है। मंडी-कुल्लू वाया कटौला दो स्थानों कांडी तथा चढ़ी नाला में पत्थर मलबा गिरने से बंद है। पंडोह से गोहर के बीच में गोहर से 5 किलोमीटर टिल्ली नामक स्थान पर भारी मलबा गिरने से यह सड़क भी बंद है। इसी के चलते मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डदौर पुल को भी बंद किया गया है।

नेशनल हाईवे रात से ही बंद है। मंडी कुल्लू वाया कटौला दो स्थानों कांडी तथा चढ़ी नाला में पत्थर मलबा गिरने से बंद है। पंडोह से गोहर के बीच में गोहर से 5 किलोमीटर टिल्ली नामक स्थान पर भारी मलबा गिरने से यह सड़क भी बंद है।
वहीं सुंदरनगर से सुबह 5 बजे शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपो की बस डैहर-कांगू सड़क मार्ग पर जमीन धंसने से करीब 50 फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की। हादसे के दौरान बस में 12 यात्री मौजूद थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *