Sunday , 13 September 2026

हरियाणा में बढ़ा घग्गर का जलस्तर, यमुना में पानी बढ़ने से 3 जिले अलर्ट पर, अंबाला-चंडीगढ़ रूट डायवर्ट:

हरियाणा में बारिश से अभी निजात नहीं मिलने वाला। मौसम विभाग की ओर से 16 जिलों में आज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ों में हो रही बारिश से घग्गर का जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। अब वाहन यमुनानगर-पंचकूला हाईवे से जा रहे हैं। इस कारण मोहाली के डेराबस्सी में वाहनों का जाम लगा हुआ है, सैकड़ों वाहन इस जाम में फंसे हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


वहीं पहाड़ों की बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है। इससे यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बाढ़ से भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है। सूबे में बाढ़ से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 घायल और 2 लोग अब भी लापता हैं। 461 गांव बाढ़ से ग्रस्त हैं। अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद और सिरसा में NDRF की टीमें तैनात हैं। फतेहाबाद में सेना तैनात है।
हरियाणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने कुरुक्षेत्र में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। प्रदेश में बाढ़ से अब तक 5.14 लाख एकड़ में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटे में 8195 एकड़ में फसल में पानी घुसा है। बाढ़ की चपेट में अभी सूबे के 1463 गांव आ चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *