Saturday , 12 September 2026

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, सिरसा आश्रम जानें पर रोक

एक बार फिर से डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। पैरोल की अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। हरियाणा सरकार ने इस बार राम रहीम की 30 दिन की पैरोल मंजूर की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे पहले अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी। जोकि मार्च महीने में खत्म हुई थी. खट्टर सरकार ने अक्टूबर में भी राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी थी। जो 25 नवंबर को ही खत्म हुई थी।

राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है। राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में मामले में दोषी करार दिया था। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *