Thursday , 10 September 2026

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आरोप- कांग्रेस नेता भड़का रहे हैं मणिपुर में हिंसा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर अपने नेताओं को मणिपुर भेजने और वहां हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, कुछ दल देश में शांति देखकर खुश नहीं हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी दावा करती है कि मणिपुर हिंसा से ग्रस्त है और दूसरी ओर इसके नेता बिना किसी कारण पूर्वोत्तर राज्य की यात्रा कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘बीते 10 दिन में मणिपुर से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस अपने नेताओं को वहां भेजकर हिंसा भड़काना चाहती है जो स्वीकार्य नहीं है।’ उन्होंने कहा कि कुछ दल देश में शांति होने से सहज नहीं हैं और कांग्रेस उनमें से एक है।

ठाकुर, राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए अपने हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बड़ी आपदा की स्थिति में भी आम आदमी को नहीं बख्शा और उसने डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने बिलासपुर जिले का भी दौरा किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *