उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मॉनसून की बारिश ने खूब कहर बरपाया है। हरियाणा के कई जिलों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। राज्य के यमुना नगर जिला पूरी तरह पानी-पानी हो चुका है। खेत-खलिहान, सड़क बाजार हर जगह जलभराव ही नजर आ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले का सुखदासपुर गांव भी बाढ़ से अछूता नहीं है। चेतंग नदी के ओवरफ्लो होने से सुखदासपुर में हर तरफ पानी ही नजर आ रहा है। खेतों में खड़ी किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई है। गांव की मुख्य सड़क पर भी करीब चार फुट तक पानी जमा है। पूरे गांव में पानी भरते देखकर गांव के 50 वर्षीय किसान को अपने खेतों की चिंता सताने लगी है।
वह किसी तरह अपने खेत तक पहुंचे तो देखा कि फसल बर्बाद हो चुकी है। जिससे उनको गहरा सदमा पहुंचा। घर पहुंचते ही किसान की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। सड़कों पर पानी भरा होने के चलते परिजन उन्हें ट्रैक्टर पर डॉक्टर के पास ले गए। रास्ता क्लियर नहीं मिलने के चलते डॉक्टर तक पहुंचने में काफी वक्त लगा। पड़ोसी दीप चंद ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के बाद इंद्रराज को मृत घोषित कर दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
