2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए भाजपा ने संगठन के स्तर पर फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा संगठन में फेरबदल की इसी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को भाजपा आलाकमान ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को चुनावी राज्य तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश की कमान सौंपी गई है। तो वहीं झारखंड में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाजपा आलाकमान ने इसी वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर तेलंगाना में वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही राज्य के पूर्व मंत्री एटेला राजेंद्र को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नड्डा ने पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी का सदस्य भी नियुक्त किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
