Friday , 11 September 2026

झूठ बोल रहे हैं हुड्डा पिता-पुत्र, 7 अप्रैल को गुड़गांव में करूंगा पूरा खुलासा-दिग्विजय चौटाला !

हरियाणा डेस्क:- जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि बीते तीन दिनों से कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा 2019 में की गई अपनी स्वार्थ की राजनीति पर पर्दा डालने का विफल प्रयास कर रहे हैं। एक तरफ जहां दीपेंद्र ने कहा कि उनके पिता जेजेपी की सभी महत्वपूर्ण घोषणाओं को मानने के लिए तैयार थे वहीं अब भूपेंद्र हुड्डा कह रहे हैं कि जेजेपी के संबंध में उनकी किसी से बात ही नहीं हुई। ये दोनों बातें विरोधाभासी हैं जो दिखाती हैं कि हुड्डा पिता-पुत्र असली बातों को छिपा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अब ये जरूरी हो गया है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की झूठ की राजनीति को जनता के सामने लाया जाए। दिग्विजय ने कहा कि 7 अप्रैल को गुड़गांव में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वे हुड्डा परिवार की स्वार्थ से भरी राजनीति को लेकर पूरा खुलासा करेंगे कि 2019 में क्या-क्या हुआ था। दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा की जनता के लिए ये जानना जरूरी है कि हुड्डा परिवार ने बीते 2 दशकों में अपने स्वार्थ के लिए किस तरह प्रदेश के राजनीतिक नेतृत्व को नुकसान पहुंचाया है। जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि 7 अप्रैल को गुड़गांव में हुड्डा परिवार का सच हरियाणा की जनता और यहां तक कि कांग्रेसी लोगों के भी सामने आ जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *