Monday , 14 September 2026

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना !

हरियाणा डेस्क:- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को नवरात्रों की अष्टमी के अवसर पर श्री माता मनसा देवी मंदिर शक्तिपीठ पहुंचे और श्री माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने देश एवं प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की और माता रानी से आशीर्वाद लिया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसके बाद हवन-यज्ञ में भी हिस्सा लिया और पावन आहुति डाली। वे श्री माता मनसा देवी मंदिर शक्तिपीठ के परिसर में लगाए गए रक्तदान शिविर में भी पहुंचे और रक्तदाताओं को बैज लगा कर उनका हौसला बढ़ाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है, रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि श्री माता मनसा देवी के चरणों में पहुंच कर वे रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भागीदारी कर रहे हैं , ऐसे में माता रानी उनको खुश होकर आशीर्वाद देगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *