हरियाणा के यमुनानगर में हुई एक घटना से अब यह लगने लगा है कि बेटियां अब भगवान के घर में भी सुरक्षित नहीं है। मामला यमुनानगर की मॉडर्न कॉलोनी का है जहाँ एक 12 साल की मासूम बच्ची जब स्कूल जाने से पहले मंदिर में माथा टेकने गई तो वहा के पुजारी ने इस मासूम के साथ अश्लील हरकत कर दी। जिसके बाद मासूम ने अपने घर पर जाकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई। बच्ची के साथ हुई हरकत की जानकारी मिलने के बाद देखते ही देखते स्थानीय लोगो का गुस्सा मंदिर के पुजारी पर फूट पडा और पुजारी को वहां से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। बच्ची द्वारा पुजारी की हरकत का खुलासा किया गया तो वहां कई औरते भी सामने आ गई जिनके साथ पुजारी ने छेडछाड की थी। मामले की सूचना मिलते ही
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद भी ली ताकि मंदिर के पुजारी पर लग रहे आरोपो की सही प्रकार से जांच हो सके और ऐसे में सीसीटीवी कैमरे में भी यही देखने को मिला कि पुजारी पहले तो बच्ची के साथ साथ मंदिर के अंदर चला गया और जैसे ही मासूम बच्ची वहा से निकली तभी पुजारी उसके पीछे पीछे निकल पडा और सीसीटीवी कैमरे की नजर से हटते ही उसने बच्ची के साथ छेडछाड शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने पुजारी को हिरास्त में लेने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुजारी से पूछताछ शुरू कर दी है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
