
हरियाणा डेस्क:- यमुनानगर में नशा तस्करों पर नारकोटिक सेल का एक्शन जारी है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस बार 56 ग्राम स्मैक के साथ एक किन्नर को गिरफ्तार किया है । तीर्थ नगर की रहने वाली महंत मनीषा किन्नर काफी समय से स्मैक बेचने काम कर रही थी। जिस सूचना पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने महिला टीम के साथ जब छापेमारी की तो उसके कब्जे से 56 ग्राम स्मैक मिली ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसकी कीमत दो लाख से अधिक है । एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम अब इसे कोर्ट में पेश करेगी। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि महंत मनीषा किन्नर पर पहले भी आठ से दस आपराधिक मामले दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है। अब इस पूरे मामले की जांच की जाएगी कि महंत मनीषा किन्नर स्मैक कहा से लाती थी। और कहां-कहां इसके तार जुड़े हुए हैं ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
