Sunday , 26 July 2026

झज्जर के गांव कोका-कुलाना के पास हुआ सड़क हादसा, 23 साल के युवक की मौके पर ही मौत !

फ्लिपकार्ट कम्पनी में काम करता था मृतक युवक

झज्जर:-झज्जर के गांव कोका-कुलाना के पास हुए सड़क हादसे में एक 23 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोमबीर निवासी गांव सरोला जिला झज्जर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक सोमबीर फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता था और ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी बाइक से गांव जा रहा था। हादसे की शिकायत मृतक के भाई ने ही पुलिस को दी है और उसने हादसे के लिए एक अज्ञात बाइक सवार को आरोपी ठहराया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसका भाई अपनी बाइक पर गांव आ रहा था तो पीछे से एक अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसके भाई सोमबीर की बाइक सामने एक पेड़ से जा टकराई। हादसे को अंजाम देने वाला बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम पर ही पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

विजयपाल जांच अधिकारी

पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *