Monday , 2 November 2026

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी रहेगी- CM मनोहर लाल

हरियाणा डेस्क: पंजाब विधानसभा ने चंडीगढ़ को तत्काल राज्य को हस्तांतरित करने की मांग करने वाला प्रस्ताव शुक्रवार को पारित कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन के साथ ही साझा संपत्तियों में संतुलन बिगाड़ने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंड़ीगढ़ दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी रहेगा

पंजाब सीएम के इस कदम पर टिप्पणी करते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि शहर दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी रहेगा। बता दें कि चंडीगढ़ वर्तमान में हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी है।  खट्टर ने केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने के केंद्र सरकार के कदम की भी सराहना की और पंजाब सरकार पर इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

पंजाब विधानसभा ने शुक्रवार को ऐसे समय में प्रस्ताव पारित किया है जब कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अब केंद्रीय सेवा नियम केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों पर लागू होंगे। हालांकि इस कदम को कई दलों द्वारा राज्य के अधिकारों पर अतिक्रमण के रूप में बताया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *